हापुड़, जनवरी 20 -- गणतंत्र दिवस को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन सत्यापन के तहत बाबूगढ़ थाना पुलिस ने एक मकान से 250 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस टीम ने लाखों रुपये के निर्मत और अनिर्मत कैंडल (शादी में इस्तेमाल होने वाला पटाखा) समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पकड़ा गया आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने वह टीम के साथ बताया कि सोमवार रात ऑपरेशन सत्यापन के तहत नए किराएदारों की जांच करने के लिए कुचेसर चौपला स्थित गांव फतेहपुर पर पहुंचे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि राहुल खटीक के मकान में अवैध रूप से पटाखों में उपयोग होने वाली कैंडल को बनाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर ...