हापुड़, जनवरी 9 -- जनवरी के महीने में हापुड़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के अलावा सुबह-शाम और दोपहर को भी लोगों की कंपकंपी छूट रही हैं। शुक्रवार को भी दिनभर गलन बरकरार रही और बर्फीली हवाएं चलती रही, जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि दोपहर की धूप खिलने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। जिलेभर में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को भी सुबह से ही कड़ाके की ठंड थी। कई दिन बार घना कोहरा छाने से यातायात बेपटरी हो गया। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा। जबकि कई वाहन स्वामियों ने हाईवे किनारे स्थित होटल व ढाबों पर वाहन पार्क कर दिए। लेकिन सुबह करीब 11 बजे मौसम साफ होने लगा और धूप खिल गई। पूरी दोपहर मौसम साफ रहा और तेज ध...