हापुड़, जनवरी 8 -- एक-एक वोट के लिए मेहनत कर रहे प्रत्याशी शु हापुड़ बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 -27 के लिए होने वाली चुनाव के लिए गुरुवार को 111 अधिवक्ताओं ने टेंडर वोट डाली। शेष अधिवक्ता शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शुरू होने वाले मतदान में भाग लेकर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। शेष मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। जबकि शनिवार को मतगणना होगी। हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए वर्ष 2026-27 के लिए पांच पदों पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि मतगणना 10 जनवरी को होगी। कुछ अधिवक्ता एेसे हैं जो शुक्रवार को मतदान करने में असमर्थ थे। एेसे मतदाताओं ने गुरुवार को टेंडर वोट ...