हापुड़, जनवरी 6 -- हापुड़ बार एसोसिएशन के वर्ष 2026 -27 के लिए होने वाली चुनाव के लिए सोमवार को नामवापसी हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कनिष्य सदस्य पद पर एक -एक प्रत्याशी ने नाम वापसी ले लिया। नाम वापसी के बाद अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद, कनिष्ठ सदस्य पद और वरिष्ठ सदस्य पद पर सभी का निर्विरोध चना जाना तय है। जबकि अन्य पदों पर मतदान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी सूरज कुमार और आदिल चौधरी ने बताया कि सोमवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकुल कुमार अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पवन तोमर और कनिष्ठ सदस्य पर बिजेंद्र सिंह ने नाम वापसी ले लिया है। उन्होंने बताया कि अब अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम वर्मा, मुकेश कुमार त्यागी, देवेंद्र सिंह (नवादा), सचिव पद पर रवि कुमार, कुलदीप सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष पद प...