हापुड़, दिसम्बर 8 -- हापुड़ डिपो की दो बसों के खराब होने की वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोमवार को सोशल मीडिया पर हुए वायरल वीडियो में हापुड़ डिपो की दो बसें अचानक से खराब हो गई। जिसमें सफर कर रहे यात्रियों की यात्रा बाधित हो गई। यात्रियों का कहना था कि रविवार को वह हापुड़ से गाजियाबाद की हापुड़ डिपो की बसों से जा रहे थे। जैसे ही चंडी मंदिर चौराहे पर पहुंचे तो एक के बाद एक बसें अचानक से खराब हो गई। उन्होंने कहा कि कुछ समय के लिए बसों का शुरू होने का इंतजार किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद दूसरे वाहनों से सवार होकर अपने गंतव्य पर पहुंचे। डिपो में बसों का रख-रखाव ठीक तरह से नहीं किया जाता हैं। जिससे बसें बंद हो जाती है। इस...