हापुड़, जुलाई 23 -- हापुड़। सावन मास की शिवरात्रि का पर्व बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। शिवालयों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव का उद्धोष शुरू हो गया। दोपहर तक शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। शिव भक्तों ने विधिवत रूप से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालयों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में सुबह से घंटे-घड़ियालों की गूंज रही। श्रद्धालु दूध, दही, घी, शहद, बूरा आदि का पंचामृत तैयार करते हुए नंगे पैर शिवालयों पर पहुंचे। इसके अलावा भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प आदि से आराध्य भगवान आशुतोष का अभिषेक किया गया। बाद में श्रद्धालुओं द्वारा फलों और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से भगवान शिव का भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिरों में लंबी-लंबी कतार लग गई। शिवरात्रि पर शिव भक्तों द्वारा उपवास भी रखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.