हापुड़, दिसम्बर 30 -- हापुड़। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है। कपूरपुर थाना प्रभारी विनोद पांडेय को प्रभारी निरीक्षक हापुड़ कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक थाना गढ़मुक्तेश्वर मनोज कुमार को वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक थाना हापुड़ देहात पटनीश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर अपराध बनाया गया है। प्रभारी गढ़ मेला सेल नीरज कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना हापुड़ देहात, वाचक पुलिस अधीक्षक रघुराज सिंह को थाना प्रभारी कपूरपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना हापुड़ कोतवाली देवेंद्र बिष्ट को थाना प्रभारी गढ़मुक्तेश्वर बनाया है। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.