हापुड़, अक्टूबर 1 -- हापुड़। मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह से हाफिजपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी किए गए मंदिर के घंटों के टुकड़े, चोरी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि हाफिजपुर पुलिस द्वारा ब्रजनाथपुर नहर पुल पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.