हापुड़, मार्च 7 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडालपुर में गुरुवार रात भतीजे की शादी में गए परिवार के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 40 हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार के अनुसार गांव हिंडालपुर निवासी जोनेश निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह गुरुवार को भतीजे की शादी में पत्नी सीमा, बच्चे अंश, नकुल, दीपाक्षी और वंश के साथ खरखौदा गया था। इसी दौरान रात को चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर कमरे की अलमारी में रखे 40 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठी, सोने की चेन, चांदी की पाजेब बिछुए आदि सामान चोरी कर लिया। देर रात घर आकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.