हापुड़, फरवरी 17 -- हापुड़, संवाददाता थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में किठौर मार्ग पर गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति का आरोपियों ने रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन, घड़ी, सोने की चेन और 35 सौ रुपये लूट लिए। बार-बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद विजय नगर सेक्टर-11 निवासी शमीम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दो दिसंबर की शाम किठौर रोड पर कार और बाइक सवार पांच आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज की। गोली मारने की धमकी देकर पीड़ित को आतंकित किया और मोबाइल फोन, हाथ की घड़ी, सोने की चेन और जेब में रखे करीब 35 सौ रुपये लूट लिए। लोगों...