हापुड़, फरवरी 15 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ स्थित राजा जी ढाबे के पास वाहन का इंतजार कर रहे एक बच्चे समेत दो लोग बुलेट की चपेट में आकर घायल हो गए। बच्चे को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसकी हालत गंभीर है जबकि दूसरा युवक का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला राजीव विहार निवासी वीरेंद्र कुमार त्यागी ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 11 फरवरी को सुबह आठ बजे उनका पोता विराज देव (8 वर्ष) पड़ोसी युवक तरुण कुमार के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर ग्राम सिखेड़ा के पास गढ़मुक्तेश्वर जाने के लिए किसी वाहन का अपनी साइड में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बुलेट सवार युवक ने दोनों को टक्...