हापुड़, जनवरी 19 -- हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड पर चावल व्यापारी और उसके पुत्र समेत चार लोगों के साथ कुछ युवकों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों में एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पक्का बाग निवासी मनोज कुमार गर्ग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि 18 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी पक्का बाग स्थित दुकान से मित्र योगेश से मिलने फ्रीगंज रोड पर कचहरी के पास आया था। वहां मौजूद राहुल शर्मा, अमन मोमोज, एनडी शर्मा उर्फ नितिन शर्मा, अंशुल, सागर ने उन्हें रोकर गाली गलौज की। विरोध पर आरोपी उसे खींचकर केले गोदाम वाली गली में ले गए। जहां उन्हें बचाने के लिए उनका बेटा शुभम गर्ग, कलेक्टर गंज निवासी अमन चौधरी आए तो आरोपियों ने उनके स...