हापुड़, जनवरी 12 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मतनौरा में फसल खराब करने की दवा का स्प्रे करने से मना करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर दी। तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मतनौरा निवासी विपिन ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि 10 जनवरी को शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका भाई संजय अपने खेत पर गया था। वहां सोनू व अमन स्प्रे मशीन से गेहूं तथा सरसो व जई की फसलों पर नष्ट करने वाली दवाई की स्प्रे कर रहे थे। प्रिंस पानी लाकर दे रहा था। जयवीर मौके पर मौजूद था। पीड़ित के भाई संजय के मना करने पर आरोपियों ने पीड़ित के भाई के साथ गाली गलौज कर दी। जयवीर ने तमंचा निकाल कर पीड़ित के भाई को जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसका भाई किसी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.