हापुड़, अक्टूबर 9 -- हाफिजपुर पुलिस की बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान शातिर चोरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली पैर में लगने से दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी किए गए करीब एक किलो चांदी के आभूषण, चोरी की बाइक, चोरी करने के उपकरण, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि हाफिजपुर थाना प्रभारी मनीष चौहान पुलिस टीम के साथ संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक आते दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाश समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.