हापुड़, जनवरी 3 -- धौलाना थाना क्षेत्र के गांव ककराना निवासी एक महिला के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। अब सीओ के आदेश पर धौलाना पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया है। गांव ककराना निवासी पूजा ने सीओ पिलखुवा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 24 दिसंबर 2023 को दिल्ली के प्रताप नगर सबोली निवासी गौरव के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी में मिले दान-दहेज से उसका पति गौरव, जेठ अवधेश, देवेंद्र, जेठानी शिक्षा और प्रीति खुश नहीं थे और आए दिन उसे इसी बात का ताना मारा जाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। शादी के कुछ महीने बाद ही गर्भवती होने जब ससुरालियों को पता लगा तो उसके साथ फिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.