हापुड़, जुलाई 30 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली में गृहक्लेश से परेशान होकर एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी। ब्रजघाट से गोताखोरों को बुलवाया जा रहा है। बताया कि गृहक्लेश के कारण उसने यह कदम उठाया है। ग्राम छपकौली निवासी किरणपाल बुधवार सुबह छपकौली नहर पर पहुंचा और नहर में कूद गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किरणपाल के परिजन और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। बाबूगढ़ पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से किरणपाल की तलाश शुरू कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ब्रजघाट से गोताखोरों को बुलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.