हापुड़, फरवरी 3 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय -09 (नया हाईवे) पर स्थित बछलौता अंडरपास के ऊपर सोमवार रात करीब पौने 11 बजे साहिबाबाद से बरेली खिलौने लेकर जा रहे कैंटर में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। इसी बीच वहां से गश्त करते हुए बाबूगढ़ थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गुजर रहे थे। आग लगती देख वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में पुलिस टीम ने कैंटर में रखे लाखों रुपये के खिलौने निकाल लिए, जबकि कैंटर धू-धूकर जल गया। दमकलकर्मियों में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जनपद कासगंज के थाना सौरिख के अलीपुर छिरामऊ निवासी सुमित कैंटर चालक है। सोमवार रात वह गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र से कैंटर में खिलौने (खिलौना कार) लेकर बरेली की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता अंडरपास के ऊपर ...