हापुड़, मई 19 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बाईपास पर सबली कट के पास एक होटल पर खाने के पैसों को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सरियों व ईंटों से एक दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। विवाद के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चौकी प्रभारी ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसवी चौकी प्रभारी नवनीत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि 18 मई को वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। जैसे ही वह सबली कट के पास पहुंचे तो बिस्मिल्लाह मुस्लिम होटल पर मोती कालोनी निवासी सलमान, मजीदपुरा निवासी फरहा व दूसरे पक्ष के गाजियाबाद जनपद के भोजपुर के ग्राम सैदपुर निवासी दिलशाद के बीच होटल पर खाने के रुपयों को लेकर मारपीट हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.