हापुड़, मार्च 31 -- जिलेभर में ईद का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी गई, जिसमे खुदा के सजदे में सिर झुके। नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद सेवई खाने और खिलाने का सिलसिला शुरू हो गया। ईद की नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम समाज के लोग बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। शहर काजी मुफ्ती व नायब शहर काजी ने सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा हापुड़ की दूसरी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर लोगों ने अमन और शांति की दुआ मांगी। जनपद में सभी स्थानों पर शांतिपूर्वक नमाज अदाएगी की गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। वहीं नमाज के बाद सेवई खाने-खिलाने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.