हापुड़, अप्रैल 27 -- हापुड़। अमावस्या पर ब्रजघाट में शनिवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। कई राज्यों से आए श्रद्धालु धर्मशालाओं में ठहरे और सुबह होते ही गंगा में स्नान करने पहुंचे। उधर, जैसे ही श्रद्धालुओं के वाहन की संख्या बढ़ी वैसे ही दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जाम लग गया। रविवार को ब्रजघाट गंगा नगरी में अमावस्या को सत्तूई अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान करना एक धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान माना जाता है। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान से आए श्रद्धालुओं गंगा स्नान किया। पंडित विनोद शर्मा ने बताया कि गंगा स्नान को पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति का साधन माना जाता है। श्रद्धालु केवल स्नान ही नहीं करते, बल्कि इस अवसर पर हवन-यज्ञ और दान-पुण्य भी करते हैं। प्राचीन मान्यता के अनुसार गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के सभ...