हापुड़, मई 4 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में पुराने हाईवे पर शिव ढाबा के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा निवासी वरुण, कुणाल, प्रथम अपने साथी दिल्ली निवासी राहुल और मेरठ निवासी अन्नू के साथ बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक होटल पर कार में सवार होकर खाना खाने गए थे। वहां से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की परखच्चे उड़े गए। मौके पर एकत्र लोगों ने हादसे की जानकारी बाबूगढ़ थाना पुलिस को दी। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.