हापुड़, जनवरी 3 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा में एक कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर और उसके वर्करों के साथ ट्रैक्टर सवार युवकों ने जमकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ितों का कसूर सिर्फ इतना था कि ट्रैक्टर पर लगे डीजे की वजह से उनकी कार का शीशा टूट गया था और उन्होंने इसका विरोध किया था। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित सुपरवाइजर की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से जिला बांदा निवासी बलराम पिलखुवा में दर्श कॉटन हाउस में सुपरवाइजर है और रमपुरा में किराये पर रहता है। गांव अचपलगढ़ी निवासी दिपांशु और गोलू उसके साथ काम करते हैं। बीती 01 जनवरी की रात वह दिपांशु और गोलू के साथ अपनी कार ...