बाराबंकी, जनवरी 9 -- बाराबंकी। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। सफदरगंज-बदोसराय मार्ग पर शुक्रवार को झंझरिया पुल के पास बाइक पर बैठी महिला को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे पुल के जर्जर एप्रोच को कारण माना जा रहा है। बाइक के पुल पर चढ़ते वक्त पीछे बैठी शबीना छिटक कर बाइक से नीचे गिर गई थी। मृत शबीना अपने भाई के साथ मायके से ससुराल मसौली जा रही थी। उधर टिकैतनगर में रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई। पुलिस ने घायल छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया है। प...