बाराबंकी, जनवरी 14 -- रामनगर। अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली दुर्घटना रामनगर- फतेहपुर मार्ग पर किसुनपुर मोड़ के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में किसुनपुर निवासी रामप्रताप (54) पुत्र फौजदार और भैसुरिया निवासी मोहम्मद आजाद (30) पुत्र मुबारक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना मुख्य चौराहे के पास स्थित एक लॉन के निकट हुई। कुर्सी थाना क्षेत्र के बबुरिहा निवासी चालक रमाकांत पुत्र रामविलास एक्सयूवी कार से गोंडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डिवाइडर से मुड़ रही एक डीसीएम में पीछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.