घाटशिला, मार्च 12 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के बड्डीकानपुर - कालापाथर पंचायत अंतर्गत कांटाबनी गांव के पास स्थित स्वर्णरेखा परियोजना की चांडिल मुख्य बांयी नहर पर निर्मित जर्जर पुलिया हादसों को दावत दे रही है। पुलिया की रेलिंग टूट गयी है। इससे कभी कोई बाइक सवार या साइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर सकता है। इसके रख रखाव पर विभाग का ध्यान नहीं है। मुख्य नहर पर निर्मित पुलिया की रेलिंग में प्रयुक्त छड़ों को चोर ले जा रहे हैं। इस पुलिया से ग्रामीण आवागमन भी करते हैं। छोटे वाहनों का परिचालन भी होता है। जानकारी के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर नहर पर निर्मित पुलिया जर्जर हो गई हैं। इनका रखरखाव नहीं हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.