पटना, फरवरी 1 -- बिहार रविवार को हादसों से हुई मौत से बिहार दहल उठा। विभिन्न सड़क हादसों में 13 लोगों की जान चली गई। बक्सर के भोजपुर में माघी पूर्णिमा पर गंगा नहाने जा रहे चार लोगों की मौत हो गई जिनमें दो सगे भाई थे। इससे पहले पटना के बिहटा में ऑटो में सवार उर्स से लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उधर मनेर में भी तीन लोगों की मौत हो गई जो गंगा नहाने जा रहे थे। बक्सर के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के समीप फोरलेन पर रविवार की सुबह लगभग पांच बजे ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दो सहोदर भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतक ओमकार पांडेय एसएसबी का जवान था। वह किशनगंज में पोस्टेड था। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.