मुरादाबाद, नवम्बर 30 -- जनपद में बेतहाशा बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर शिवसैनिक लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने की मुहिम चलाएंगे। यह फैसला शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) की बैठक में किया गया। स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक करने समेत कई कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रूपरेखा तय की गई। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, आकाश सिंह, शिबू पांडेय, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, सुरेश सैनी, अशोक सैनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...