गुड़गांव, सितम्बर 12 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। आईएमटी मानेसर के फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर विदेशी महिला की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत कार से टक्कर लगने पर हुई थी। उसकी हत्या नहीं की गई थी। मानेसर थाना पुलिस ने गहन जांच-पड़ताल के बाद आरोपी कार चालक 47 वर्षीय देशराज को गिरफ्तार कर लिया। वह राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव शिमला का रहने वाला है। वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। बता दें कि सात सितंबर को मानेसर पुलिस को आईएमटी चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली। महिला की पहचान युगांडा निवासी के रूप में हुई। मृतका के दोस्त ने पुलिस को शिकायत में बताया कि महिला वर्ष 2023 में भारत आई थी। वह दिल्ली के छतरपुर में एक सलून में ह...