देहरादून, दिसम्बर 23 -- लक्सर। हफ्ते भर पहले हरिद्वार पुरकाजी नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में हुई किशोर की मौत के मामले में खानपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को इसकी तहरीर दी थी। पुलिस दुर्घटना के जिम्मेदार ट्रक चालक की तलाश कर रही है, जबकि उसका ट्रक पहले से पुलिस के कब्जे में है। प्रहलादपुर, खानपुर निवासी संदीप शर्मा का बेटा अंशुमन (13) व बेटी वानिया उर्फ मिठू (11) लक्सर के स्कूल में पढ़ते थे। इसी 16 दिसंबर को वे इलेक्ट्रिक स्कूटी से स्कूल आ रहे थे। गोवर्धनपुर के पास एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद चालक अपना ट्रक वहीं छोड़कर भाग निकला था। इस दुर्घटना में दोनों भाई-बहन घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां अंशुमन की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.