रामपुर, फरवरी 24 -- दढ़ियाल/टांडा। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। दढ़ियाल चौकी क्षेत्र के ग्राम फत्तावाला निवासी ज्ञान का पुत्र विनीत, पुष्पेंद्र शर्मा का पुत्र विनय शर्मा, अमित चौहान का पुत्र मनु चौहान तथा मुरादाबाद के लाइनपार निवासी भगवानदास का पुत्र अरुण सैनी आपस में मित्र थे। चारों सीकमपुर मिलक स्थित रेनबो इंटर कॉलेज के हाईस्कूल छात्र थे। इन दिनों उनकी बोर्ड परीक्षा चल रही थी और परीक्षा केंद्र टांडा स्थित सनराइज इंटर कॉलेज था। सोमवार सुबह चारों छात्र परीक्षा देने निकले थे। पुलिस के अनुसार चारों ए...