रुद्रपुर, फरवरी 4 -- सितारगंज, संवाददाता। तेज रफ्तार सिलेंडर से लदे ट्रक ने बुधवार को एक स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा उसका दामाद घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, वार्ड एक बलीनगर निवासी 65 वर्षीय बानो बेगम पत्नी नवी शाह बुधवार दोपहर सरकारी अस्पताल से दवा लेकर अपने दामाद के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। जैसे ही वे महाराणा प्रताप चौक से चोरगलिया मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर होटल श्री हरि के सामने पहुंचे, गैस सिलेंडरों से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में बानो बेगम सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक उन्हें काफी दूर तक रौंदता चला गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी चला रहा दामाद घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक ललित चौधरी, सिपाही चंद्...