मुरादाबाद, फरवरी 24 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नवीननगर निवासी शिखा वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति जितेंद्र कुमार वर्मा तीन दिन पूर्व अपनी स्कूटी से किला तिराहे की ओर गए थे। उसी दौरान पीछे से आए किसी वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि हादसे को अंजाम देने वाला वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। घायल जितेंद्र कुमार को कांठ रोड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अभी भी उनका उपचार चल रहा है। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.