काशीपुर, फरवरी 9 -- सितारगंज, संवाददाता। साइकिल से दवाई लेने जा रहे 17 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खंती में जा गिरी। कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया सोमवार शाम बैगुल कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय अनुराग यादव पुत्र दीपक कुमार अपने चचेरे भाई अभय कुमार के साथ साइकिल से कुंवरपुर, सिसैया दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान किच्छा हाईवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल, सितारगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अभय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर ...