समस्तीपुर, मार्च 22 -- चकमेहसी, एक संवाददाता। चकमेहसी थाना अंतर्गत चकमेहसी से कुशियारी मुख्य पथ के डरोरी गांव स्थित एक विद्यालय के समीप शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह का बताया गया है। मृतक की पहचान सोरमार पंचायत के वार्ड 4 गोविंदवारी डरोरी गांव के भिड़ा टोला निवासी मिरचाई लाल दास (करीब 60) के रूप में हुई। वही वृद्ध को ठोकर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वृद्ध की मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने कुशियारी से चकमेहसी मुख्य पथ के घटनास्थल डरोरी के निकट सड़क पर बास बल्ला लगाकर सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची अपर थाना अध्यक्ष शेखर सुमन के नेतृत्व में चकमेहसी पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.