प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- रानीगंज कैथौला। मानधाता थाने के हरखपुर निवासी सुभाष सिंह की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुभाष सिंह के मुताबिक 16 जून की रात 33 वर्षीय दामाद नीरज सिंह रिश्तेदारी से अपने घर सांगीपुर थाने के पूरे खाकी (गोड़वा) जा रहा था। रास्ते में रायपुर तियाई के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर में दामाद नीरज की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.