प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- हीरागंज। देहात कोतवाली क्षेत्र के खुशई मोहनगंज गांव निवासी अशोक कुमार सोनी ने महेशगंज पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि उसका छोटा भाई संतोष कुमार रिश्तेदार के घर से वापस आते समय मंगलवार शाम 5:30 बजे जैसे ही महेशगंज थाना क्षेत्र के शेषपुर चौरास गांव के समीप पहुंचा। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अशोक कुमार सोनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...