हजारीबाग, मार्च 1 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक अजीबो-गरीब मामला पहुंचा। इचाक थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटना में बिहार निवासी विवेक पांडे की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पाकर अस्पताल में एक महिला विवेक पांडे की पत्नी होने का दावा करते हुए एक महिला पहुंची। महिला ने बताया कि 2011 में दोनों की कोर्ट मैरेज हुआ था। उन्होंने कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया। वहीं दूसरी ओर मृतक विवेक पांडे के पिता और भाई ने कहा कि वह नहीं जानते कि वह कौन महिला है। वहीं पत्नी भी अपने ससुर और देवर को नहीं पहचान पायी। महिला ने अपना नाम सुदांती देवी बताया है। बता दें कि विवेक पांडे नामक व्यक्ति अपने दादा के क्रियाकर्म में अपने गांव गए थे। उनके क्रियाकर्म के बाद वह जमशेदपुर टाटा अपने घर लौट रहे थे। लौटने के क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.