मिर्जापुर, जनवरी 12 -- ड्रमंडगंज l ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के ड्रमंडगंज घाटी में रविवार दोपहर ट्रक के कुचलने से बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी की मौत होने के बाद मृतक के बड़े भाई अजय कुमार ने रविवार देर रात अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।।प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के सैंम्हा गांव निवासी मृत कपड़ा व्यवसायी संजय सिंह के बड़े भाई अजय कुमार की तहरीर पर रविवार की देर रात अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक बाइक सवार के बड़े भाई अजय ने आरोप लगाया कि भाई संजय सिंह रविवार को बाइक से मध्यप्रदेश के हनुमना बाजार गए थे। दोपहर दो बजे घर वापस लौटते समय जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी में पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही पूर...