महाराजगंज, मार्च 13 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) में दो एसएसबी जवानों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी अखिलेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में संपन्न इस सुनवाई में मृत जवानों के परिजनों को 85-85 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। मामला वर्ष 2020 का है। सड़क दुर्घटना में एसएसबी के दो जवानों की मृत्यु हो गई थी। एक एसएसबी जवान गोरखपुर रजही व दूसरा पिपराइच थानाक्षेत्र के मगडीहा का निवासी था। बस्ती जिले में हरैया ओवरब्रिज के पास पिकअप से दुघर्टना हुई थी। दोनों एसएसबी जवान एक ही बाइक पर सवार थे। महराजगंज में बीते आठ मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मृतक जवानों के परिजनों द्वारा मुआवजे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.