मुरादाबाद, फरवरी 15 -- बिलारी। ट्रक द्वारा महिला को रौंदने के बाद हुई मौत के मामले में पति ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जिला रामपुर के थाना सैफनी के गांव करनपुर के रहने वाले अजय कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि 11 फरवरी को वह अपनी पत्नी सुषमा कुमारी बेटे दक्ष 4 साल के साथ बिलारी में सिलाई कढ़ाई का सामान लेने आ रहा था। पिपलिया के पास में बेटा दक्ष को पेशाब करने के लिए रुका। इसी बीच स्कूटी रोड के साइड में खड़ी कर ली। पत्नी सुषमा कुमारी स्कूटी के पास खड़ी हुई थी। शाम करीब 5:30 बजे ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी के पास खड़ी उनकी पत्नी सुषमा कुमारी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पत्नी का क्रिया क...