बस्ती, दिसम्बर 23 -- बस्ती। घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम होने से अठदमा स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान बहन की मौत हो गई, जबकि भाई हेलमेट पहनने के कारण बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 10 बालेश्वरी नगर निवासी प्रेमलता (22) पुत्री राजेंद्र सोनी अपने भाई राहुल संग बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से भाग गया। हादसे में प्रेमलता के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रेमलता को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल हेलमेट लगाए होने के कारण गंभीर चोटों से बच गया। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस संबंध में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.