लखनऊ, मई 28 -- मोहान-मलिहाबाद रोड पर केवल हार के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अभिषेक कुमार (24)की मौत हो गई। उधर, पारा के हंसखेड़ा में देर रात किसी वाहन ने 35 वर्षीय युवक को कुचल दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। काकोरी के समरथ गांव निवासी अभिषेक प्रकाश मंगलवार रात रिश्तेदार के घर से भंडारे में शामिल होकर लौट रहे थे। इस बीच मोहान-मलिहाबाद मार्ग पर केवल हार के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से अभिषेक बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरे। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची मलिहाबाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में सीसी कैमरों की फुटेज दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.