लखनऊ, मई 24 -- काकोरी,संवाददाता। दुबग्गा में शुक्रवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार राहुल (22) की मौत हो गई। वहीं, हादसे में साली व भांजी घायल हो गई। हादसे के समय राहुल ने हेलमेट नहीं पहना था। मलिहाबाद के बदौरा निवासी राजवीर के मुताबिक भाई राहुल (27) मुंबई में टेलर था। तीन साल पहले तबियत खराब होने पर वह घर लौट आया था। शुक्रवार को भांजी तनु व बड़े भाई की साली प्रीति के साथ आलमबाग गया था। देर शाम बाइक से तीनों लोग घर लौट रहे थे। वह अंधे की चौकी के पास पहुंचे तभी पीछे से आए पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। राहुल के सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने तीनों को अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तनु और प्रीती को प्राथमिक उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.