बेगुसराय, मार्च 21 -- बलिया, एक संवाददाता। गुरुवार की संध्या थाना क्षेत्र के लखमिनिया रेलवे स्टेशन से पश्चिम माल गोदाम के समीप एनएच 31 पर बेगूसराय से बलिया की ओर से आ रही एक बाइक मवेशी से टकरा गई जिससे बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी द्वारा गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवार को बलिया पीएचसी लाया गया। वहां उपस्थित चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया। एक व्यक्ति की मौत बेगूसराय पहुंचते ही हो गयी। मृतक की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के चौकी निवासी रामाशीष मोची के 30 वर्षीय पुत्र विकास मोची के रूप में हुई है। वहीं, घायल बुजुर्ग डंडारी थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी कमलेश्वरी प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.