गौरीगंज, दिसम्बर 18 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता स्थानीय बाजार में दवा कराने आए बाइक सवार को घर वापसी के दौरान भीखीपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुशबैरा, कौहार, रामगंज निवासी दिलीप कुमार यादव (28 वर्ष) पुत्र जग प्रसाद, अपनी मां सुशीला (50 वर्ष) तथा भाभी सुमन (35 वर्ष) पत्नी राकेश कुमार, को बाइक से मुसाफिरखाना दवा दिलाने लाए थे। दवा कराने के बाद घर लौटते समय भीखीपुर के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में दिलीप कुमार यादव, उनकी मां सुशीला और भाभी सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी ले जाया...