मथुरा, जुलाई 11 -- मांट, थाना सुरीर अंतर्गत गांव छांहरी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से सुरीर थाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कांस्टेबल निशांत चौधरी सुरीर थाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। बताते हैं कि ड्यूटी करने के बाद बुधवार रात बाइक से मांट स्थित अपने रूम पर आ रहा था। बताते हैं कि तभी मांट क्षेत्र में नौहझील रोड पर गांव छांहरी के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कांस्टेबल की बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते कांस्टेबल निशांत चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का उपचार के लिए सीएचसी मांट ले गये। वहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताते हैं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.