प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- प्रतापगढ़। महाकुम्भ के दौरान नई दिल्ली रोहिणी शहीद कैप्टन संजीव दहिया मार्ग निवासी अशोक मेहरा अपनी पत्नी, बेटे और रिश्तेदार के साथ 18 फरवरी को अयोध्या से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। रात 3:50 बजे देल्हूपुर के पास सभी रुक गए थे। तभी एक कार ने अशोक मेहरा सहित सभी को टक्कर मार कर घायल कर दिया था। हॉस्पिटल में अशोक मेहरा, उनका बेटा कुणाल मेहरा, रिश्तेदार दिनेश कुमार की मौत हो गई थी। अशोक मेहरा की पत्नी मंजू मेहरा ने टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...