प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- उड़ैयाडीह, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी थाना क्षेत्र के पूरेधना गांव के निकट निराश्रित मवेशी से टकराकर ढाबा संचालक की मौत के दूसरे दिन घायल बेटी ने भी दम तोड़ दिया। पिता के बाद बेटी की भी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। पट्टी कस्बे से सटे हनुमान मंदिर तिराहा कुम्हिया निवासी 45 वर्षीय हरिओम धुरिया ढाबा संचालित करता था। वह मंगलवार सुबह छह बजे अपनी बेटी शिवानी को परीक्षा देने प्रयागराज जाने के लिए बाइक से उसके मामा के घर लच्छीपुर पहुंचाने जा रहा था। पट्टी के पूरेधना पुलिस चौकी के निकट पहुंचा मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई। इससे पिता-पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हरिओम को सीएचसी पट्टी में मृतक घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी शिवानी प्रयागराज रेफर कर दी गई। वहां इलाज ...