कौशाम्बी, फरवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के तेरहरा निवासी बबलू ने बताया कि उनका बेटा रामकरन अपने दोस्त रासिद पुत्र शादिक अली के साथ चार फरवरी को प्रयागराज रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा देने गया था। वापस लौटते वक्त संदीपनघाट क्षेत्र के भैरो भींटी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया था। हादसे में बेटे की इलाज के दौरान छह फरवरी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई थी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी संदीपनघाट इंद्रदेव का कहना है कि टक्कर मारने वाली बाइक के पंजीयन नंबर के आधार पर केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.