बलिया, जुलाई 11 -- रामगढ़/ रानीगंज। हिन्दुस्तान संवाद। एनएच-31 पर रामगढ़ और सुघरछपरा ढाले के बीच शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में जलयात्रा में शामिल बाइक सवार दो श्रद्धालु घायल हो गये। साथ मौजूद श्रद्धालुओं ने दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे का इलाज चल रहा है। उधर, हादसे की सूचना पर एक घायल की मां ने सदमे में घटनास्थल के पास ही दम तोड़ दिया। बैरिया थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव से गांव स्थित बुढ़वा शिवमंदिर पर भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सावन के पहले दिन शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं ने जल यात्रा निकाली थी। सभी गंगा नदी के हुकुमछपरा घाट आ रहे थे। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। गांव से गंगा घाट की दूरी अधिक होने के कारण शोभायात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.